*मोदी सरकार की खेलो इंडिया योजना में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के साथ फिर किया गया अन्याय*. *जुनैद हुसैन*
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव जुनैद हुसैन ने खेलो इंडिया में प्रदेश को मिली कम राशि को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुवे केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया है की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में लंबे समय से प्रदेश के साथ दोहरा रवैया अपनाया जाता रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के फंडिंग में छत्तीसगढ़ और यहां के खिलाड़ियों के साथ छल किया है .
खेलो इंडिया द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के हिसाब से इस बार 3074 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया के लिए बजट में दिया लेकिन इसमें पूरी तरह पक्षपात करते हुए गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान जैसे 5 चुनिंदा राज्यों में ही कुल बजट का 50% आबंटित कर दिया , और इसमें छत्तीसगढ़ के हिस्से में सिर्फ 20 करोड़ रुपए ही मिले जबकि उत्तर प्रदेश को 438 करोड़ एवं गुजरात को 426 करोड़ रुपए के रूप में एक बड़ी राशि आवंटित कर दी गई.
पड़ोसी राज्य राजस्थान को भी 107 करोड़ रुपए इस योजना में जारी किए गए . आखिर कब केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के साथ इस तरह का भेदभाव बंद करेगी .
प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लैकिन बाकी राज्यों की तरह यहां भी खिलाड़ियों को सही बुनियादी सुविधाएं एवं उचित प्रशिक्षण दिया जाता है तो आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी भी विस्व पटल पर देश एवं प्रदेश का नाम रौशन करते दिखेंगे एवं ओलंपिक जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रियोगिताओं में भी पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रौशन कर सकेंगे .

