प्यार का नगमा (कपल गुरुकुल )

प्यार का नगमा (कपल गुरुकुल )

पति-पत्नी के संबंध मज़बूत बनाने के लिए और रिश्तों में मिठास बनाये रखने के लिए जै सी आई रायपुर वामा कैपिटल ने कपल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया।यह प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक पीपीपी जेएफ़आर राजेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया । अलग-अलग शहरों नागपुर ,कोरबा, झारसुगुड़ा ,राजनंदगांव ,जगदलपुर,तिल्दा और और भी अन्य जगहों से 32 कपल प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया था ।एक दूसरे को जानने के लिए प्रतिभागियों को टास्क दिए गए जिसमें एक साथ रखे हुए जूतों में से पति पत्नी को अपने जीवनसाथी का जूता पहचानना था । वहीं दूसरे टास्क में पूरा पूरा खाना और पानी अपने पार्टनर को खिलाना था ।
आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए पति-पत्नी ने एक दूसरे को लेटर लिखा और गिफ्ट एक्सचेंज किया।डॉ. आनंद सिंह डॉ. गीता सिंह ने स्टार कपल का खिताब अपने नाम किया।मिस्टर परफेक्ट अरविंद अग्रवाल, मिसेस परफेक्ट, आशा चंद्राकर ,मोस्ट एनर्जेटिक कपल यशिका, मनोज , मोस्ट एलिगेंट कपल शेख समीर,नीलोफर , स्वैग कपल दीया मूलचंदानी नरेश मूलचंदानी , मोस्टअमेजिंग कपल हर्षल प्रखर छाजेड ,मोस्ट एक्सपीरियंस कपल रिया महेंद्र जैसवानी, बेस्ट आउटफिट, रेखा, सुनील यंगेस्ट लवबर्ड श्रेय और गुंजा रहे । प्रशिक्षण के बाद कपल्स ने एक दूसरे को ज़्यादा से ज़्यादा समय देने और विपरीत परिस्थितियों में साथ देने का वादा भी किया ।क्लोसिंग सेरेमनी में चीफ़ गेस्ट के रूप में पास्ट जोन प्रेडिंडेंट आकाश सुन्दरानी जी उपस्थित रहे । वामा में 15 नये सदस्यो ने शपथ ली । अंत में वोट ऑफ़ थैंक्स प्रोग्राम कॉर्डिनेटर कल्पना गुप्ता ने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *