आज दिनांक 30/7/24 को गिरदावरी प्रारम्भ होने के पूर्व
छ. ग.कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के सदस्यो की बैठक आयोजित की गयी जिसमे
निम्नलिखित निर्णय संघ के सदस्यो द्वारा सर्व सम्मति से लिया गया.
1. गिरदावरी कार्यक्रम को “त्रुटि सुधार माह “के रूप में मनाया जायेगा. प्रत्येक कृषक के नाम, पिताके नाम, जाति आदि सम्बन्धी त्रुटि को गिरदावरी पूर्ण होने तक सुधार का पूरा प्रयास किया जावेगा.
2. खसरे में त्रुटि रहित गिरदावरी इंद्राज करने अधिक से अधिक फील्ड निरिक्षण का निर्णय लिया गया.
3. किसान के लंबित प्रकरण का निराकरण अधिक से अधिक संख्या में गिरदावरी पूर्ण होने से पहले कर लिया जावे विशेषकर, फ़ौती एवं नामांतरण से संबधित ताकि धान विक्रय करने में कृषक को परेशानी ना हो.
4. समस्त सदस्य गिरदावरी के दौरान “एक पेड़ किसान के नाम ” अवश्य लगाए.
5. गिरदावरी निरिक्षण के दौरान खेत में किसान के साथ कुछ समय बिताकर उनके कष्ट को जानने एवं महशूस करने का प्रयास सभी सदस्यगण करेंगे. 🙏
प्रान्ताध्यक्ष – नीलमणी दुबे
छ ग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ

