प्यार का नगमा , ट्रेनिंग प्रोग्राम (कपल गुरुकुल)

प्यार का नगमा , ट्रेनिंग प्रोग्राम (कपल गुरुकुल)

रायपुर , जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा एक युगल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 4 अगस्त फ़्रेंडशिप डे के दिन मधुबन फॉर्म हाउस में किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम इंटरनेशनल ट्रेनर पीपीपी जेएफ़आर राजेश अग्रवाल द्वारा लिया जाता है ।लगातार 13वे वर्ष संचालित इस प्रशिक्षण से पूर्व एक प्री ट्रेनिंग का आयोजन वृन्दावन हॉल में 30 जुलाई को किया गया है जिसमें सभी कपल प्रतिभागियों से कुंडली मिलान नामक एक फॉर्म भराया जाता है उसके बाद प्रतिभागियों को मुख्य प्रोग्राम वाले दिन के लिए नियम और कायदे भी बताए जायेंगे , दिन भर क्या होने वाला है उस पर कुछ जानकारी दी जायेगी । जेसीआई जोन 9 के प्रेसिडेंट अमन शुक्ला ने इस कार्यक्रम के लिए चेयरमैन संबलपुर की नीलम शराफ़ को नियुक्त किया गया है , प्रोग्राम मेंटोर जया अरोरा , कोऑर्डिनेटर कल्पना गुप्ता , डायरेक्टर हर्शल छाजेड होंगे , होस्ट चैप्टर जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के हाथो सौपी गई है , प्रेसिडेंट शिल्पा काबरा ने बताया कि निर्धारित 30 कपल का चयन कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *