*नगर पालिक निगम जोन क्रमांक -08 के द्वारा पाण्डेय डेयरी, रायपुरा को हटाने की कार्यवाही किया गया।*

आज दिनांक -22.07.2024 दिन सोमवार को नगर पालिक निगम, रायपुर के द्वारा पाण्डेय डेयरी, देवनगरी, रायपुरा में डेयरी हटाने की कार्यवाही किया गया। जिसमें डेयरी संचालकगण पृथ्वी पाण्डेय,विनय पाण्डेय और पहलवान पाण्डेय को पूर्व में नोटिस दिया गया था नोटिस देने के उपरांत भी डेयरी संचालकगण द्वारा नोटिस के परिपालन में अपने डेयरी को स्वयं के द्वारा नहीं हटाया गया था जिसमे आज की तारीख में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक -08 के द्वारा *जोन आयुक्त श्री अरुण कुमार ध्रुव* के नेतृत्व में डेयरी हटाने की कार्यवाही किया गया जिसमें निम्न अधिकारीगण मौजूद थे उप-अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा, सहायक-अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन एवं नगर निवेश विभाग उड़नदस्ता टीम मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *