बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी को रेणु पिल्ले,प्रमुख सचिव, कौशल विकास,तकनिकी शिक्षा एवं रोजगार विकास ने पत्र भेजकर दिनांक 7 अगस्त को 12:00 बजे श्रीमती यास्मीन सिंह तत्कालीन संचालक,प्रचार-प्रसार एवं क्षमता वर्धन के संविदा नियुक्ति के विरुद्ध की गयी शिकायत के सम्बंध में जानकारी देने हेतु बुलाया गया है।ज्ञात हो कि प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्य सचिव रहे अमन सिंह के पत्नी यास्मीन सिंह की संविदा नियुक्ति एवं संपत्ति की जाँच हेतु शिकायत मई माह में कई थी जिसके बाद शासन ने पत्र जारी कर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को मंत्रालय बुलवाया है।शासन के पत्र प्राप्ति के बाद प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया है कि आने वाले समय मे इस प्रकार में बेहद चौकाने वाले खुलासे होंगे।
नियम विरूद्ध नियुक्ति को लेकर की गयी शिकायत के बाद हो रही है जांच यास्मीन सिंह की संविदा नियु्क्ति मामले में जांच शुरू प्रमुख सचिव ने शिकायतकर्ता को किया तलब….

