राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने ज्ञापन सौपा
रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास कार्यालय में गुरुवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव ने मुलाकात की। डा. यादव ने प्रदेश में आयोजित गतिविधियों से अवगत कराते हुए स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए झीपन में आबंटित भू-खंड के विकास के लिए ज्ञापन सौंपा। डा. यादव ने टंकराम वर्मा मंत्री जी को बताया कि भारत स्काउट्स मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट करते भारत स्काउट-गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त। डीपीआर एवं गाइड्स के निर्माणाधीन राज्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम पंचायत के सहयोग से शासन ने जमीन हस्तांतरित की है। राज्य प्रशिक्षण केंद्र में बाउंड्रीवाल निर्माण करने का ज्ञापन सौंपते हुए डा. यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से विविध प्रशिक्षण व अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाता है, जिसके लिए मैदान में समतलीकरण, केंद्र का सुंदरीकरण किया जाना जरुरी है।

