आबकारी विभाग :- राज्य उड़नदस्ता के जनार्दन कौरव की नकली होलोग्राम में अहम भूमिका

आबकारी विभाग :- राज्य उड़नदस्ता के जनार्दन कौरव की नकली होलोग्राम में अहम भूमिका


राजधानी :- रायपुर प्रदेश के बहुचर्चित 2,500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में संलिप्त अफसरों से अब ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने पूछताछ कर रही है। दो अफसरों जनार्दन कौरव और इकबाल खान सेपूछताछ , जनार्दन कौरव को ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई है। वहीं ये दोनों ही अफसर अब भी आबकारी विभाग में अहम पदों पर बने हुए हैं।
जनार्दन कौरव राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम का हिस्सा हैं तो इकबाल खान रायपुर संभाग के उड़नदस्ता में पदस्थ हैं। इसी बीच ईओडब्ल्यू के चालान में जनार्दन कौरव की अहम भूमिका बताई गई है। दरअसल नकली होलोग्राम वाले मामले में बीते दिनों हुई तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू की जांच में तेजीगति आई है और दोनों अफसरों से पूछताछ की गई है। साथ ही सूत्रों के अनुसार जल्द ही ईओडब्ल्यू दोनों अफसरों को हिरासत में ले सकती है और पेश चालान में शामिल अन्य अफसरों सेभी पूछताछ कि जा सकती है। लगभग 20 अफसरों की संलिप्तता मानी जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *