*पंचायत सचिव होंगे नियमित सरकार बनाएगी कमेटी : साय*

*पंचायत सचिव होंगे नियमित सरकार बनाएगी कमेटी : साय*




रायपुर प्रदेश के पंचायत सचियों के शासकीयकरण का रास्ता खुलता दिखा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत सचिवों को नियमित करने के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ की शासकीयकरण को मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वधन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस घोषणा के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार गजमाला से किया।
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के सरदार क्लबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायत सचिवों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया।
पूर्ववर्ती सरकार में केवल मिला आश्वासन इसके पहले
मार्च 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पंचायत शिक्षाकर्मियों के नियमितीकरण के बाद पंचायत सचिवों के नियमितीकरण को लेकर मुख्य सचिव स्तर की कमेटी गठित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नियमितीकरण नहीं होने के चलते पंचायत सचिवों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *