*बोरिया खूर्द बिलाल नगर हादसों को निमंत्रण दे रही बिना खंभे के लटकती चालू बिजली की तारें, बिजली विभाग नहीं ले रहा सुध मंजूर अंसारी*

*बोरिया खूर्द बिलाल नगर हादसों को निमंत्रण दे रही बिना खंभे के लटकती चालू बिजली की तारें, बिजली विभाग नहीं ले रहा सुध मंजूर अंसारी*


राजधानी रायपुर शहर के बोरिया खूर्द बिलाल नगर में बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बिलाल नगर में कई जगहों पर बिजली की तारों का मकड़जाल बना हुआ है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस ओर बिजली विभाग का कोई ध्यान नहीं है, जिससे लोगों में रोष है और इस समस्या का समाधान करने की मांग आमजनता कर रही है। कई स्थानों पर लगा खंभों में गुच्छेनुमा तार व चालू लाइन झूल रही है। यह समस्या काफी पुरानी है, लेकिन इसे सुधार किए जाने निगम की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण यह समस्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है। किसी बड़ी दुर्घटना के होने की पूरी आशंका बनी हुई है अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग मंजूर अंसारीजिला सचिव रायपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *