*राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पांच जुलाई से अभियान*

*राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पांच जुलाई से अभियान*


रायपुर: प्रदेश में अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पांच से 20 जुलाई तक राजस्व पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्य के सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा है कि अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित होने पर राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सारंगढ़ में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह बातें सामने आ रही है कि अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। सभी राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि राजस्व प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण किया जाए। रायपुर और बलौदाबाजार में विशेष शिविर : रायपुर जिले में लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए विशेष शिविर दिसंबर-2024 तक विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। नौ जुलाई को आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फरफौद से इसका शुभारंभ होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप ने शिविर का आयोजन की जानकारी के लिए प्रत्येक ग्राम कोटवारों से गांव में आसपास के साप्ताहिक बाजारों में मुनादी कराने के निर्देश
तहसीलदारों की रोकेंगे वेतन वृद्धि
मंत्री के निर्देश पर गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने खसरा पुनः क्रमांकन, व्यववर्तन, नक्शा बटाकन, स्वामित्व योजना, विवादित बंटवारा, अविवादित बंटवारा, विवादित नामांतरण, अविवादित नामंत्रण, सीमांकन, लोक सेवा गारंटी केंद्र से संबंधित सेवाओं की समीक्षा के दौरान प्रकरण लंबित पाए जाने पर सभी तहसीलदारों को निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति नहीं लाने पर असंचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।
दिए हैं। ऐसे ही बलौदाबाजार जिले में 88 चिन्हांकित ग्राम पंचायतों, तहसील, उप तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक जुलाई से शुरू शिविर चिन्हांकित विभिन्न क्षेत्रों में 15 जुलाई तक लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *