*परिवहन कार्यालयों से मिलेंगे वापस लौटे ड्राइविंग लाइसेंस*

*परिवहन कार्यालयों से मिलेंगे वापस लौटे ड्राइविंग लाइसेंस*


रायपुरः परिवहन विभाग की तरफ से आम लोगों की सहूलियत के लिए नई सुविधा शुरू की जा रही है। आवेदक के पते पर नहीं पहुंचने वाले ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन – प्रमाण पत्र अब उनके जिले के क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन कार्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। लोगों की सुविधा की दृष्टि से यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी।
मुख्यमंत्री साय के समक्ष यह बात सामने आई कि परिवहन विभाग की ओर से डाक के माध्यम से भेजे गए कई ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र पता सही नहीं होने के कारण नया रायपुर स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय इंद्रावती भवन में वापस लौट आते हैं। ऐसे आवेदक्तों को इसे प्राप्त करने के लिए नवा रायपुर आना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *