खनिज विभाग के बाबू के मनमामी की शिकायत?
धमतरी :- भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने खनिज विभाग के (बाबू) रुद्रेश्वर सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए है…उन्होंने आरोप लगाया है की बाबू की मनमानी की शिकायत लगातार मिलती रहती है जिसके कारण लोग उनसे त्रस्त है…यहाँ तक उसके काम से कोई भी व्यक्ति संतुष्ट नहीं है…वह किसी न किसी बहाने लोगो को परेशान करता है…यही कारण है की उसको हटाने की मांग की जा रही है….वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने खनिज विभाग को पत्र भेजा है और कार्रवाई करने के बाद अवगत कराने की मांग की है….


