*पुलिस सिपाहियों ने सिख युवक की पगड़ी को सिर से गिराया – खींचे बाल*

*पुलिस सिपाहियों ने सिख युवक की पगड़ी को सिर से गिराया – खींचे बाल*


*सिख समाज आक्रोशित – एसएसपी से करेंगे शिकायत और विरोध प्रदर्शित*
*सरकार बदलते ही पुलिस की दादागिरी बढ़ी*
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित अंतरराज्यीय नया बस स्टैंड में विगत 9 जून को रात के समय महिंद्रा ट्रेवल्स के ड्राइवर को पुलिस वालों ने बिना कारण जमकर पीटा, उसकी पगड़ी को फेंक दिया और बाल पकड़कर मारा, सामाजिक गालियां दी और डंडों से उसके हाथ पैर, जांघों और कमर में डंडों से पिटाई की और उठाकर थाने ले गए और लॉकअप में बंद कर दिया | इतने पर भी पुलिस वालों का मन नहीं भरा तो रात को लॉकअप से निकाल कर उक्त ड्राइवर को कैमरे की नजर से बाहर ले जाकर थाने की सीढ़ियों के नीचे बेल्ट मार मार कर उसका पिछवाड़ा लाल कर दिया |
पीड़ित सिख व्यक्ति बहादुर सिंह महिंद्रा ट्रेवल्स में ड्राइवर है जो अपनी ड्यूटी के बाद भाटागांव के अंतर राज्य बस अड्डे पर स्थित महिंद्रा ट्रेवल्स के ऑफिस के बाहर सोने की तैयारी कर रहा था तभी वहां तैनात टिकरापारा थाने के दो सिपाही आए और लोगों को पिछवाड़े में डंडा मार मार कर परेशान कर रहे थे | वही दोनों सिपाही जब महिंद्रा ट्रेवल्स के ड्राइवर बहादुर सिंह के पास आए तो उसने उनकी इस अश्लील और बेहूदा हरकत के लिए टोका, बस उसका टोकना ही उसके लिए भारी पड़ गया, दोनों सिपाही उसे पर पिल पड़े, उसकी पगड़ी उतार कर फेंक दी, एक सिपाही ने बहादुर सिंह का जुड़ा पड़कर बाल खींचना शुरू कर दिया और दूसरे ने उसके गले में हाथों का शिकंजा कसकर उसकी गर्दन दबा दी, जब बहादुर सिंह नामक ड्राइवर ने सिपाहियों द्वारा पगड़ी गिराने और बाल पकड़ कर खींचने को लेकर आपत्ति व्यक्त की तो दोनों सिपाहियों ने सामाजिक गालियां देते हुए उसे धमकियां देते हुए डंडों से जमकर मारपीट की |
टिकरापारा थाने के दोनों सिपाहियों ने महिंद्रा ट्रेवल्स के ऑफिस के सामने और ऑफिस के अंदर बहादुर सिंह के साथ जबरदस्त मारपीट की और उसे घसीटते हुए मारपीट करते हुए पुलिस गाड़ी में डालकर टिकरापारा थाने ले गए और थाने में भी लाकअप में बंद कर दिया उसका मोबाइल भी छीन लिया, कुछ देर बाद पुन लॉकअप से निकलकर जो कृत्य इन दोनों सिपाहियों ने किया वह गंभीर आपराधिक मामले की श्रेणी में आता है |
दोनों सिपाहियों ने बहादुर सिंह के हिप अर्थात पिछवाड़े में बेल्ट और डंडों से जो मारपीट की उसके पिछवाड़े ( hip) को लाल कर दिया जिसके निशान अभी नजर आ रहे हैं भयानक मारपीट के कारण उसे बैठने उठने और पैखाना जाने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ा, इस दौरान दोनों सिपाहियों ने बहादुर सिंह नामक महिंद्रा ट्रेवल्स के सिख ड्राइवर को यह भी धमकी दी की 10 – 15 लड़कों को बुलवाकर तेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य करवा देंगे जिसे कानून की धारा में 377 का कृत्य कहा जाता है |
पीड़ित बहादुर सिंह के अनुसार उसे बुरी तरह से मारपीट और प्रताड़ित करने के बाद थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया |जेल से छूटने के बाद महिंद्रा ट्रेवल्स के ड्राइवर बहादुर सिंह ने ड्राइवर यूनियन के सामने अपनी फरियाद रखी और ड्राइवर यूनियन ने मिलकर एक लिखित शिकायत जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक को देकर पुलिस सिपाहियों पर कार्यवाही की मांग की |
बहादुर सिंह ने सिख समाज को भी पत्र लिखकर पगड़ी गिरकर जुड़ा पड़कर बाल खींच कर धार्मिक – सामाजिक गलियां देने, बिना वजह मारपीट करने के लिए थाना टिकरापारा के दोनों सिपाहियों के खिलाफ जानकारी देकर न्याय की मांग की |
बहादुर सिंह की शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज ने एक बैठक बुलाकर बहादुर सिंह के साथ टिकरापारा थाने के सिपाहियों द्वारा सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने अर्थात पगड़ी गिरने और केस अर्थात बाल खींचकर अपमानित करने को गंभीरता से लेते हुए निर्णय लिया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर दोनों सिपाहियों पर धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ एवं खिलवाड़ करने की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की जाएगी |
सिख समाज के सभी गुरुद्वारों के प्रधान सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में 14 जून को शाम 5:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *