ओवररेट शराब बेचने के मौखिक आदेश पर आबकारी SI को मिला नोटिस प्रभार से हटाया गया?

ओवररेट शराब बेचने के मौखिक आदेश पर आबकारी SI को मिला नोटिस प्रभार से हटाया गया?



राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में शराब की अवैध वसूली को लेकर फोन कॉल का एक रिकॉर्डिंग वीडियो सामने आया है। जिसमें हर पेटी शराब बेचने पर 200 रुपए अतिरिक्त लेने की बात कही जा रही है। जिसके बाद आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त यदु नंदन राठौर ने महिला आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को नोटिस जारी कर प्रभार से हटा दिया गया है। दरअसल, जिले में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वॉट्सऐप कॉल के माध्यम से आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन से बातचीत दिखाई गई है। इसमें देवांगन हर पेटी शराब बेचने पर 200 रुपए अतिरिक्त लेने की बात कह रही है।इस बात को वो बार-बार दोहरा रही है कि, अब से एक पेटी शराब देने पर 200 रुपए अतिरिक्त लें। जिसके बाद आबकारी के सहायक आयुक्त यदुनंदन राठौर ने इसे संज्ञान में लेते हुए उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा 7 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने जिम्मेदारी भी वरिष्ठ अधिकारी को दी गई है। जिला आबकारी के सहायक आयुक्त यदुनंदन राठौर का कहना है कि, मैंने भी वीडियो देखा है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उपनिरीक्षक देवांगन को प्रभार से हटा दिया गया है। फ़ाइल फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *