नगर निगम जोन 9 के नगर निवेश विभाग की टीम ने सड्डू ईरानी डेरा बीएसयूपी आवासीय परिसर के सामने करीब 2 एकड़ सरकारी जमीन पर किये गये अवैध कब्जा को तोड़ गिराया

रायपुर। नगर निगम जोन 9 के नगर निवेश विभाग की टीम ने सड्डू ईरानी डेरा बीएसयूपी आवासीय परिसर के सामने करीब 2 एकड़ सरकारी जमीन पर किये गये अवैध कब्जा को तोड़ गिराया है। इस दौरान वहां अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवॉल को तोड़कर अवैध कब्जे को खाली कराया गया है। ■ ईरानी डेरा के सामने 2 एकड़ जमीन पर बेजा कब्जा हटाया नगर निगम प्रशासन शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ इन दिनों अलग-अलग जोन में नगर निवेश विभाग और निगम मुख्यालय उड़नदस्ता टीम के माध्यम से कार्रवाई करने अभियान चला रहा है। कुशाभाउ ठाकरे वार्ड के सड्ड इलाके में ईरानी डेरा के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले ने जमीन के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाकर लोहे का गेट भी लगवा दिया- था। इसे जोन 9 की टीम ने तोड़ गिराया। जोन कमिश्नर संतोष पांडे, कार्यपालन अभियंता केके शर्मा, सहायक अभियंता अंशुल शर्मा की उपस्थिति में मजदूरों और थ्रीडी मशीन की सहायता से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गोंदवारा में 3 एकड़, रायपुरा में 3 अलग-अलग स्थानों पर करीब 13.51 एकड़ और न्यू संतोषीनगर बोरिया में करीब 5 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग की डीपीसी, पोल हटाकर अवैध बोर को बंद करने की कार्रवाई की गई।


सड्डू में सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *