**प्रसासन की कार्यवाही रही कोरी-आज फिर केबल की चोरी**
**विगत दिनों की घटना पुनः दोहराई गयी**
**आज के पेपर मे छपी थी घटना****पानी की समस्या को देखते हुए रात को ही लगाया गया था नया केबल वायर**खरोरा /भैंसा/ करमा रवि कुमार तिवारी कल चोरी की शिकायत के बाद भी चोरी होना चोरो के हौसलों की गवाही देता है तथा प्रसाशन की सुस्ती का असर बया करता है आज फिर केबल वायर की चोरी खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा से लगे ग्राम करमा मे बीती रात को नल जल पाईप लाइन से लगभग 110 फिट केबल वायर की चोरी हो गयी थी जिसे स्थानीय पत्रकारो द्वारा विभिन्न अखबारो मे प्रेषित कर प्रसाशन को सूचित किया गया था पर आज सुबह खबर पढ़ने से पहले ही पुनः चोरी की घटना घटित हो गयी जिसके कारण आज गाँव मे पेयजल व्यवस्था बाधित रहा लोग सुबह से ही परेशान रहे यह बोर मुख्य मार्ग मे स्थित है जहाँ आवागमन रहता है ज्ञात हो की चोरी की घटना क्षेत्र मे लगातार हो रहा है जिससे क्षेत्र वाशी परेशान और भय मे जीवन यापन कर रहे है जहां जमीन के अंदर स्थित केबल भी अब सुरक्षित नहीं रहा तो अन्य वस्तुवो की बात क्या करे मिली जानकारी अनुसार आज केबल को निकाल कर कुछ दूर मैदान मे लेकर जलाया गया है तथा उसके अंदर के तार को निकाला गया है साथ ही अन्य केबल वायर के अवशेष भी मिली है जिससे दो तीन जगह के केबल की चोरी की गयी है केबल वायर जे अंदर स्थित ताम्बे के तार को आसानी से ऊँचे दाम मे बेचा जा सकता है इसी कारण केबल के तार को जलाकर बाहर निकाला गया है इस तरह ये असमाजिक तत्व क्षेत्र मे हर रोज एक नई चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है इससे पहले की ये कोई बड़ी घटना को अंजाम दे इन पर लगाम लगाना जरूरी है इसे रोकने हेतु करमा भाठा मैदान मे ग्रामीण सहमति से एक बोर्ड लगाया गया है जिसमे असमाजिक तत्वों तथा अनैतिक कृत्य करने वालो पर प्रतिबंध तथा 10000 दंड का प्रावधान रखा गया है इसके बाद भी यहां शराबीयों की टोली हो या गैर आदतन लोगो की शाम को मंडली सजी रहती है इनके आवाजाही पर उचित कार्यवाही के आभाव मे प्रतिबंध नहीं लग रहा है पूर्व मे भी थाने मे इसकी शिकायत की जा चुकी है तथा अखबार के माध्यम से संज्ञान मे लाया गया है अतः स्थानीय प्रशाशन को इस ओर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए घटना पर नजर दौड़ाये जिससे स्थति सहज हो तथा निजी एवं सरकारी सम्पत्ति की रक्षा हो सके और आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम ना दे सके

