**भैंसा क्षेत्र मे लगातार बढ़ रही चोरी की घटना**
खरोरा /भैंसा/ करमारवि कुमार तिवारी
खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा से लगे ग्राम करमा मे बीती रात को नल जल पाईप लाइन से लगभग 110 फिट केबल वायर की चोरी हो गयी जिसके कारण आज गाँव मे पेयजल व्यवस्था बाधित रहा लोग सुबह से ही परेशान रहे यह बोर मुख्य मार्ग रायपुर बलौदा बज़ार मे स्थित हैयह जानकारी डॉ गामु धुरंधर द्वारा दी गयी ये चोरी की घटना क्षेत्र मे लगातार हो रहा है जिससे से क्षेत्र वाशी परेशान और भय मे जीवन यापन कर रहे है जहां जमीन के अंदर स्थित केबल भी अब सुरक्षित नहीं रहा तो अन्य वस्तुवो कई बात क्या करे,, वही इसी जगह पर कुछ दिन पूर्व ही pwd विभाग के द्वारा रोड मे लगाया गया बोर्ड भी गायब है साथ ही सामने करमा भाठा मे कोतवाल के जमीन पर लगे विद्युत् पोल को असमाजिक लोगो द्वारा गिरा दिया गया तथा विद्युत् तार की चोरी की गयी है पूर्व मे भी ऐसी घटना घटिठो चुकी है आये दिन अपराधी प्रवित्ती के लोग अपने आवश्यकता अनुसार बिजली तार, बोर्ड,केबल, आदि की निरंतर चोरी कर अपना खर्च चला रहे है यह जानकारी ग्राम कोटवार ओमकार दास द्वारा प्रेषित की गयी है तथा एक दिन पूर्व ही बाहर से आये बसदेवा लोगो का इसी भांठा परिसर से लगभग 1-से डेढ़ लाख क़ीमत का समान और नकदी निकाल लिया गया है जिसकी शिकायत स्थानीय थाने मे की गयी है इस मैदान मे ग्रामीण सहमति से एक बोर्ड लगाया गया है जिसमे असमाजिक तत्वों तथा अनैतिक कृत्य करने वालो पर प्रतिबंध तथा 10000 दंड का प्रावधान रखा गया है इसके बाद भी यहां शराबीयों की टोली हो या गैर आदतन लोगो की आवाजाही पर कार्यवाही के आभाव मे प्रतिबंध नहीं लग रहा है पूर्व मे भी थाने मे इसकी शिकायत की जा चुकी है तथा अखबार के माध्यम से संज्ञान मे लाया गया है अतः स्थानीय प्रशाशन को इस ओर अपना ध्यान आकर्षित करते हुए घटना पर नजर दौड़ाये जिससे स्थति सहज हो तथा निजी एवं सरकारी सम्पत्ति की रक्षा हो सके

