जिला प्रसासन द्वारा छह स्थानों पर की अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
रायपुर : राजधानी में खुली अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम अवैध प्लाटिंग को नष्ट करने के अलावा व्यक्ति पर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को छह अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। ग्राम निमोरा में अवैध प्लाटिंग की गई थी। स्थल पर मुरुम की रोड़ तैयार की थी, जिसको नष्ट किया गया है। ग्राम धरसींवा के अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए स्थल पर बनाए गए मुरुम के रास्ते को नष्ट किया गया है। रायपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम डोमा और ग्राम दतरेंगा में भी अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसते हुए राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थल के मुरूम वाले रास्ते को नष्ट किया और बाउंड्री को हटाने की कार्रवाई की। ग्राम गोंदवारा और बोरिया खुर्द में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। रायपुरा में भी कार्रवाई की गई है। यहां पर भी प्लाटिंग को घेरा करने पर तोड़ा गया है। इसी तरह ग्राम कांदुल और काठाडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए बाउंड्री, पिलर तोड़ा। फ़ाइल फोटो संलग्न

