*प्रभारी खनिज माइनिंग इंस्पेक्टर रघुनाथ भारद्वाज द्वारा 59 गाड़ी अवैध परिवहन करते पकड़ी गयी*
कलेक्टर रायपुर के निर्देश पर उप संचालक किशोर कुमार गोलघाटे के मार्गदर्शन पर प्रभारी खनिज माइनिंग इंस्पेक्टर रघुनाथ भारद्वाज व खनिज विभाग के टीम द्वारा अवैध रेत घाट पर कार्यवाही के साथ ही साथ अवैध उत्खनन/परिवहन पर कार्यवाही करते हुए विगत एक सप्ताह में बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज रेत,गिट्टी,मुरूम, ईट इत्यादि अवैध परिवहन करते हुए कुल 59 वाहनों पर कार्यवाही की गई है!उक्त कार्यवाही रायपुर जिले के समस्त जगहा माना,अभनपुर,खरोरा,मंदिर हसौद,नया रायपुर , उपरवारा,नयापारा,समोदा,हरदीडीह,चिखली, बेनीडीह,रटाकाट,पारागांव,कुम्हारी,चंपारण,टीला,सेमरा सहित समस्त जिले के छेत्रो मे ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही मे प्रभारी खनिज माइनिंग इंस्पेक्टर रघुनाथ भारद्वाज द्वारा कुल 59 जब्त कर थाना परिसर मे खड़ी की गई सूत्रों से मिली जानकारी मे अधिकांश गाड़िया रेत से भरी हुई पाई गई है!

