अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर कार्यवाही रोकने आते रहे फोन

*अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर कार्यवाही रोकने आते रहे फोन*


रायपुर : अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को नगर निगम का बुलडोजर बोरियाखुर्द इलाके में गरजा। बोरियाखुर्द से लगे दुर्गा विहार डूंडा में लगभग पांच एकड़ जमीन पर बुलडोजर चलाकर इस जगह को खाली करा दिया गया है। निगम की कार्रवाई को रोकने के लिए भू-माफियाओं ने अपनी पहुंच भी इस्तेमाल किया। इस दौरान निगम के अफसरों के फोन घनघनाते रहे। हालांकि कोई असर नहीं हुआ।
अफसरों की मानें तो कुछ अन्य जगहों को भी चिन्हित किया गया है। वहां भी जल्द बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होगी।

फ़ाइल फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *