रायपुर :- गोमांस के साथ धरम बघेल, रूपेश लहरी और शिव कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया

रायपुर :- गोमांस के साथ धरम बघेल, रूपेश लहरी और शिव कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया


रायपुर : गुढ़ियारी पुलिस ने गोमांस के साथ आरोपित धरम बघेल, रूपेश लहरी और शिव कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295 का मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ महतारी गोसेवा समिति की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को पुलिस ने गुढ़ियारी स्थित ठिकाने पर गुप्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने गोमांस की तस्करी और बेचने के मामले में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपि लंबे समय से इस कारोबार में लिप्त थे। फ़ाइल फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *