गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) द्वारा अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा-डॉ. विकास पाठक


गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) द्वारा अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा-डॉ. विकास पाठक
रायपुर /10 मई 2024 अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव पर गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) एवं गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रामसागर पारा द्वारा सयुक्त प्रदेश स्तर पर हम सबके आराध्य भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।अध्यक्ष किशन लाल बाजारी एवं प्रहलाद मिश्र ने बताया कि अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव अभुज मुहर्त होता है इस मुहर्त में हर शुभ कार्य किये जाते है।किशन लाल बाजारी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया इसके पश्चात शाम को शोभायात्रा निकाली गई।प्रहलाद मिश्र ने कहा कि शाम को शोभायात्रा गणेश मंदिर से पूजा अर्चना कर रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, स्टेशन रोड,अंडर ब्रिज,पड़ाव होते हुए मारुति मंगलम पहुची।चौक-चौक पर समाज द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।इस शोभायात्रा पर विप्र समाज के संगठन गौड़ ब्राह्मण समाज कबीर नगर,विप्र फाउंडेशन परिवार,पारीक विप्र समाज,पुष्टिकर विप्र समाज,शाकद्वीपीय विप्र समाज,साश्वत विप्र समाज,दाधीच विप्र समाज,गुर्जर गौड़ समाज,सनाढय विप्र समाज,खांडल विप्र समाज,विप्र चेम्बर परिवार एवं समस्त विप्र समाज बड़ी संख्या में आराध्य देव परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शामिल हुए। शोभायात्रा के पश्चात प्रसादी की व्यवस्था रखी गई।आज के इस शोभायात्रा में समाज के संरक्षक ओम प्रकाश बावला, सुनील बाजारी, सत्यनारायण जोशी,जौहरी लाल शर्मा,बसंत तिवारी,मुल्कराज शर्मा,दुर्गा पुरोहित,डॉ.विकास पाठक,नरेश शर्मा, विकास शर्मा,महेश शर्मा,विप्र चेम्बर के अध्यक्ष दीपक शर्मा,गौतम बाजारी,रामरतन जोशी,विप्र फाउंडेशन के महिला शहर अध्यक्ष पिंकी बाजारी, भारती पाठक,इलू जोशी,पूजा पाठक,कृपा शर्मा,प्रेमा शर्मा, राधा शर्मा,गरिमा व्यास,ज्योति ममता शर्मा एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुए।
भवदीय,डॉ. विकास पाठकउपाध्यक्ष एवं प्रवक्तागौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर (गुढ़ियारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *