रायपुर, मोवा मस्जिद कमेटी द्वारा फ्री हेल्थ चेकअप केम्प शनिवार को कॉस्मेटिक इंडिया व स्माइल हेल्थ के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है जिसमे फ्री शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, ब्लड टेस्ट साथ ही आंखों की जांच एवं दंत रोगो का भी फ्री में चेकअप किया जाएगा साथ ही जरूरत की दवाइयां भी दी जाएगी । केम्प दिनांक 11.05.2024 दिन शनिवार सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक मोवा मस्जिद के पास लगाया जाएगा ।आनेवाले सभी के लिए केम्प पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा ।
कमेटी ने बताया की इस हेल्थ चेकअप के लिए SMC हार्ड इंस्टिट्यूट और आईवीएफ रिसर्च सेंटर से डॉ सतीश सूर्यवंशी ( इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजीस्ट), कॉस्मेटिक इंडिया और स्माइल डेंटल क्लीनिक से डॉ सरफराज खान ( एम डी एस मैक्सीलोफेसियल प्रोस्थोडोंटिक्स), शाश्वत हॉस्पिटल के डॉ विकास मिश्रा, डॉ सफी खान ( नेत्र रोग विशेषज्ञ), एक्यूप्रेशर और न्यूरो सेंटर के डॉ राजपाल सिंह (एक्यूप्रेशर एमडी) साथ ही अपोलो डाइग्नोस्टिक के डॉ वसीम (रक्त परीक्षण, चीनी, बीपी, कोलेस्ट्रॉल) मौजूद रहेंगे व इस केम्प में आनेवालों का फ्री चेकअप करेंगे ।
आपको बता दे इसके पूर्व भी मोवा मस्जिद कमेटी के द्वारा इस तरह के फ्री हेल्थ चेकअप के कैम्प लागये जाते रहे है कमेटी का मनना है स्वास्थ्य सही तो सब सही और ऐसे केम्प लगते रहना चाहिए इससे बहुत मदद मिल जाती है ।

