कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वाधान में साहित्यकारों कि सजी महफ़िल……. राम रतन श्रीवास “राधे राधे”

कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वाधान में साहित्यकारों कि सजी महफ़िल……. राम रतन श्रीवास “राधे राधे”



{बिलासपुर छत्तीसगढ़} कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वाधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 4 मई 2024 को रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि केवल कृष्ण पाठक, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ( कुलपति – थावे विद्यापीठ गोपालगंज पटना बिहार) बसंत कुमार (मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर) , विशिष्ट अतिथि संतोष जैन के आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के सूत्रधार राकेश कुमार श्रीवास के बेहतरीन संचालन में हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया । कार्यक्रम मांँ सरस्वती की वंदना से आरंभ हुआ , तत्पश्चात 40 साहित्यकारों ने अपनी सृजन के माध्यम से लोगों में समां बांधे रखा । साहित्यकारों में कार्यक्रम के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला । सभी बीच-बीच में करतल ध्वनि से काव्य पाठ करने वाले साहित्यकारों का उत्साह वर्धन करते हुए नज़र आए। हमारे संवाददाता को राम रतन श्रीवास “राधे राधे” ने बताया कि इस कार्यक्रम मैं प्रसिद्ध गज़लकार संतोष जैन को उनके साहित्यिक अवदान हेतु “कवि लोक साहित्य स्रोत सम्मान” से अतिथियों के करकमलों से सम्मानित किया गया, साथ ही सभी उपस्थित साहित्यकारों को सम्मान स्वरूप प्रश्सति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि इस प्रकार से शिक्षा और साहित्यिक के माध्यम से देश की सेवा भी की जा सकती है। इस प्रकार के कार्यक्रम सदा होते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि संतोष जैन ने ग़ज़ल के बारिकियों को समझाने का सहज प्रयास किया। मुख्य अतिथिकेवल कृष्ण पाठक ने कवि लोक साहित्य परिषद की सराहना की। बसंत कुमार (मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर) ने सभी साहित्यकारों को आने के लिए बधाई प्रेषित किया और अपनी साहित्य सृजन से सभी का मन मोह लिया। कवि लोक साहित्य परिषद के अध्यक्ष सुजेश कुमार शर्मा के द्वारा बेहतरीन सामंजस्य स्थापित किया गया। कार्यक्रम के अतिरिक्त व्यवस्था के लिए राम रतन श्रीवास “राधे राधे”, सुरेश पैगवार, सोमप्रभा तिवारी, गुलशन खम्हारी, विनोद एवं सभी पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। आभार प्रकट करने के लिए कवि लोक साहित्य परिषद के सचिव नादिर अहमद ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और दर्शकों का आभार प्रकट किया इसी के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *