*अभनपुर गिरोला के तालाब में मनरेगा का काम मशीन से कराने के मामले में दो माह बाद भी किसी तरहा की कोई कार्रवाई नहीं*
अभनपुर : ग्राम पंचायत गिरोला के कुसमाही तालाब में मनरेगा के तहत सुंदरीकरण का काम मजदूरों से न कराकर सरपंच-सचिव ठेका पर दे दिया और मशीन से काम करवाया। इसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव ने की थी। इस पर जांच की गई, लेकिन दो माह बाद भी शासन के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक, तालाब सुंदरीकरण के लिए मनरेगा के तहत नौ लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी। सरपंच कामिनी साहू एवं सचिव अशोक बघेल द्वारा मुजदूरों से कार्य न कराकर बड़े-बड़े माउंटेन मशीन एवं जेसीबी से कार्य कराया गया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव की शिकायत पर मनरेगा कार्य जांच की गई।
मजदूरों की जगह इस तरह मशीन से किया जा में शिकायत सही पाए जाने पर रिपोर्ट 5 मार्च 2024 को मनरेगा रायपुर 5 मार्च को भेज दी गई है, लेकिन कार्यालय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई

