*गुरू घासी दास वार्ड के काशीरामनगर में पूर्व विधायक जुनेजा के अगुवाई में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना फॉर्म भरने महिलाओं में उत्साह*

*गुरू घासी दास वार्ड के काशीरामनगर में पूर्व विधायक जुनेजा के अगुवाई में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना फॉर्म भरने महिलाओं में उत्साह*रायपुर/गुरू घासी दास वार्ड के काशीराम नगर में पार्षद शीतल कुलदीप की सक्रियता से पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा की अगुवाई में महालक्ष्मी नारी न्याय योजना फॉर्म भरने महिलाओं में उत्साह देखा गया। केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर दी जाने वाली राशि सीधे गरीब परिवार के महिलाओं को उनके खाते में डाला जायेगा इसके लिए कांग्रेस ने गारंटी दी है। इसी कड़ी में लोक सभा चुनाव कुछ दिनों बाद होने जा रहा हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं के सम्मान में 8333/रूपये देगी. इसके लिए वार्डो में लगातार फॉर्म भरे जा रहे हैं, काशीराम नगर में भी सक्रिय रूप से फॉर्म भरा जा रहा जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी, पार्षद शीतल कुलदीप बोगा जी, पूर्व एल्डरमैन सुनील छतवानी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी,वार्ड अध्यक्ष, सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *