होली त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं आचार संहिता का पालन आवश्यक, पाटीदार

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

रिपोर्टर.. असीम पाल…मोबाईल..8815551955

होली त्योहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं आचार संहिता का पालन आवश्यक, पाटीदार*
बारसूर। स्थानीय थाना परिसर बारसूर में आगामी होली को लेकर बारसूर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई।बैठक बारसूर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में सहायक उप निरीक्षक जगदीश पार्टीदार की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी होलीकोत्सव में हमारे नगर में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों के शीशों तोड़ देते हैं या उड़दंग मचाते हैं, ऐसे ना हो हमारे नगर एक पर्यटक नगर के नाम से भी जाना जाता है, और किसी तरह की गलतियां ना करें,इस त्योहार को आपस में मिलकर शांति सद्भावना एवं भाई चारे के साथ मनाना चाहिए है। इस अवसर पर जसवीर नेगी ने उपस्थित नगर पंचायत बारसूर प्रबुद्ध जन व्यापारियों एवं पत्रकार साथियों से चर्चा कर विचार -विमर्श किए एवं जरुरी निर्देश भी दिए, आगामी होली पर्व को लेकर शांति बरतने को कहा है । वहीं आगे उप निरीक्षक पाटीदार ने कुछ शरारती कर अन्य लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान ना करें कहीं भी किसी का कपड़े फाड़ना , नशीली पदार्थ चेहरे पर लगाने आदि परहेज करने के सुझाव दिया गया साथ ही कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का उलंघन न करने की भी समझाइश दिया गया।आचार संहिता लगने के साथ पूरे क्षेत्र में 144 लागू है,जिसका कड़ाई से पालन किया जाएगा जिस पर बारसूर उपनिरीक्षक द्वारा उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।होली की शांति बैठक में प्रमुख रूप से, ,झोडू राम नाग, बद्रीनाथ पुजारी, नरेंद्र कुमार नाग, रामकृष्ण रेड्डी, माडू राम पुजारी, राजेश कुमार नाग, हेम कुमार पांडेय,भूनेश्वर भारद्वाज ,शंकाबत्ती ,दयमती, दिनेश्वरी मांझी सहित स्थानीय ग्रामीणों सहित बारसूर स्टाप स,ऊ,नि अनिल कुमार ध्रुवे, प्र0आर0 128 बंशीलाल नेताम, सोमारू राम गावड़े ,उत्तम मंडावी, खेमलाल बघेल, उपस्थित रहे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *