कर्मा परिवार के लिए सबसे पहली प्राथमिकता जनता: तुलिका कर्मा*

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

रिपोर्टर.. असीम पाल..मोबाईल..8815551955.


🟥 कर्मा परिवार के लिए सबसे पहली प्राथमिकता जनता: तुलिका कर्मा*
*🟥 विधायक चैतराम, जिपं सदस्य रामू के बयान पर जिपं अध्यक्ष तुलिका ने किया पलटवार*
*🟥 भाजपा को तुलिका की नसीहत, बयानबाजी छोड़ सड़क निर्माण जल्द शुरू करने करें पहल*
*दंतेवाड़ा।* किरन्दुल से दंतेवाड़ा तक बन रही सड़क को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को महिला कांग्रेस द्वारा सड़क निर्माण में तेजी लाने चक्काजाम किया जिसे लेकर विधायक चैतराम अटामी व जिला पंचायत सदस्य रामू नेताम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा पर कई आरोप लगाए हैं। लगाए आरोपों का खंडन करते जिपं अध्यक्ष ने कहा कि विधायक चैतराम अटामी ने ही कुछ दिन पूर्व ही स्वीकारा था कि मेरी बात शासन-प्रशासन कोई नहीं सुन रहा है। जब आपकी बात कोई सुन नहीं रहा है तो जनता आपसे क्या उम्मीद करेगी। विपक्ष के दौरान भी आप लोगों के द्वारा कोई धरना प्रदर्शन नही किया गया अगर आप लोगों को लगता था कि सड़क निर्माण धीमा चल रहा था तो आप सभी को धरना प्रदर्शन करना था पर हमारी सरकार में सभी विकास कार्य युद्व स्तर पर हुए, जिस कारण आप सभी ने कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं किया। तुलिका ने कहा कि विपक्ष का धर्म होता है प्रदर्शन करना और हमारी महिला टीम ने वही किया है। कांग्रेस की सरकार के दौरान आप भाजपा के जिलाध्यक्ष थे उस दौरानराजनीतिक मामलों में साठगांठ कर आपने कितने निर्माण कार्य किए हैं उसकी जांच की जाए तो एक बड़ा भ्र्ष्टाचार सामने आएगा। विधायक बनते ही चैतराम अटामी ने कहा था कि जल्द ही तालाब के पास स्थित रेलिंग उखाड़ा जाएगा पर तीन महीने हो गए अभी तक इस कार्य का कुछ पता नहीं। फागुन मंडई सामने हैं छोटे-छोटे दुकानदार कहां अपनी दुकान लगाएंगे यह बताने वाला जिले में कोई नहीं है। जिला पंचायत सदस्य रामू के बयान पर पलटवार करते तुलिका ने कहा कि मेरे जिपं अध्यक्ष बनने के बाद से रामू अपने कार्य को छोड़कर मेरे कार्य के पीछे लगे हैं। इससे पहले भी मैंने कहा था अगर बयानबाजी छोड़कर अगर आप अपना काम करते तो शायद आज विधायक का टिकट आपको मिल जाता। रामू सिर्फ राजनीति बयानबाजी के लिए करते हैं, उन्हें जनता की समस्या से कोई मतलब नही हैं। कर्मा परिवार के लिए सबसे पहली प्रथमिकता जनता है। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा डीएमएफ सदस्यों का गठन किया गया उसमें आंध्र के व्यक्ति को सदस्य बनाया गया है उस पर श्री नेताम ने तो कोई बयानबाजी नहीं की। कितने बाहरी ठेकेदार हर दिन जिले का चक्कर लगाते हैं यह बात शायद रामू को पता नहीं हैं। सड़क को लेकर चक्काजाम के विषय पर तुलिका ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होगा तब तक कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन जारी रखेगी। विधायक चैतराम अटामी व रामू नेताम आप दोनों बयानबाजी छोड़ जनता के हितों को प्राथमिकता दें ताकि सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सकें।
असीम पालब्यूरो दंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *