*सरपंच की महेनत रंग लाई 102 वाहन के लिए चालक की की गई नियुक्ति*
झलप पटेवा छेत्र मे विगत दिनों ग्राम बम्बुरडीह सरपंच शत्रुहन चेलक ने विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें झलप व पटेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महतारी 102 वाहन के लिए चालक की व्यवस्था करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। रात में वाहन चालक के अभाव में महतारी 102 वाहन खड़ी रहती है। जिससे गर्भवती माताओं को हो रही परेशानियों से उन्होंने अवगत कराया था। पश्चात, झलप स्वास्थ्य केंद्र हेतु रात्रिकालीन सेवा के लिए एक वाहन चालक की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी। सरपंच शत्रुहन चेलक ने बताया कि वाहन चालक की व्यवस्था करने में सीएमएचओ का प्रमुख योगदान रहा।

