प्रभावी सार्वजनिक भाषण दिल चाहता है बोलना का किया आयोजन

प्रभावी सार्वजनिक भाषण दिल चाहता है बोलना का किया आयोजन


जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने अपने सदस्यों के लिए शानदार ट्रेनिंग का आयोजन किया । डर को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने देना चाहिये ये ट्रेनिंग नेशनल ट्रेनर जेसी अरिजीत गोस्वामी जी ने करायी । एक एक्टिविटी में सभी को टॉपिक देकर मंच पे बोलने का मौक़ा दिया । टॉपिक थे मैं और मेरी पड़ोसन , सेल्फ लव , ज़िंदगी और भी बहुत कुछ । दूसरी एक्टिविटी में स्क्रीन पर फोटो दिखाकर कहानी को नाटक के रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा । इस प्रकार प्रतिभागियों का डर कम हुआ । लगातार अभ्यास करने से डर और धबराहट काफ़ी हद तक ख़त्म हुई और सदस्यों में आत्म विश्वास उत्पन्न हुआ । साथ ही प्रोविजनल ट्रेनर जेसी शशांक ढाबरे जी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ट्रेनिंग दी । इस कार्यक्रम की रूपरेखा पूजा चण्डालिया और प्रकृति श्रीवास्तव ने तैयार की थी । वामा की संपादिका दीया मूलचंदानी ने बताया कि इस ट्रेनिंग में वामा के 35 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के उपाध्यक्ष जेसी करन गुप्ता जी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *