वी वाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने लोकार्पण किया

वी वाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने लोकार्पण किया यह नवनिर्मित कैंसर केयर सेंटर में बेहतर सुविधाओं एवं आधुनिक मशीनों द्वारा मरीजों का सेवाभाव से इलाज किया जायेगा इस संस्थान के आने से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को रायपुर मे ही कैंसर उपचार हेतु किफायती दरों पर बेहतर सुविधाए मिल सकेंगी

इस अवसर पर समर्पण हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ गंभीर सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन साहू, छत्तीसगढ़ मुस्लिम पसमांदा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा, पूर्व भाजयुमो रायपुर जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय शामिल हुए ओर vy हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ पूरेन्दू सक्सेना जी को इस कैंसर सेंटर के लोकार्पण के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा की जिस सेवाभाव ओर बेहतर स्वास्थ्य ओर उपचार की सुविधाए उपलब्ध कराने के उदेश्य के साथ इसका लोकार्पण हुआ निश्चित ही ये संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों के उपचार के सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार मे अपनी विशिष्ट पहचान बनाने मे सफल होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *