*भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह बोले हेलीकाप्टर से चलिए 200 पोकलेन नहीं दिखे तो इस्तीफा दे दूंगा*

*भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह बोले हेलीकाप्टर से चलिए 200 पोकलेन नहीं दिखे तो इस्तीफा दे दूंगा*


*रेट माफियो पर कसेगा शिकंजा वित्त मंत्री ओपी चौधरी*
भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में रेत की खदानों के टेंडर में मनमानी करने की ठेकेदारों की प्रवृत्ति है। मंत्री चौधरी से कहा कि आप हेलीकाप्टर मंगवा लीजिए और यहां से बैठकर चलिए नदी के ऊपर अगर आपको 200 पोकलेन नहीं मिलेंगे तो मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा। बिलासपुर में तो अरपा नदी को नोच करके पता नहीं क्या बना दिए हैं। धर्मजीत ने पूछा कि क्या विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देंगे क्या कि 15 दिन तक लगातार मुहिम चलाकर पोकलेन जब्त करें, दूसरा क्या आप विचार करेंगे कि इस प्रकार के ठेके को निरस्त करके सरपंचों को देंगे?,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *