*ओवरलोड वाहनों पर बढ़ेगी सख्ती*

*ओवरलोड वाहनों पर बढ़ेगी सख्ती*


रायपुर :- कोल वाशरियों से निकलकर प्रदेश में चलने वाली ओवर लोडेड वाहनों पर सख्ती बढ़ेगी। विधानसभा सत्र में शुक्रवार को ओवर लोडेड वाहनों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने सवाल दागे। ध्यानाकर्षण में कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया के सवाल के बाद भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक, खाद्य मंत्री पुन्नू लाल मोहले, कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी ओवर लोडेड वाहनों से सड़क दुर्घटना व सड़कों की खराब हो रही स्थिति पर चिंता जताई।


विधायकों ने मांग रखी कि इस पर लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
सदन में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है। पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी को उन्होंने कहा कि ओवर लोडेड ट्रक, कोयला, रेत और धूल ले जा रहा है।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत विधायक दिलीप लहरिया ने पूछा कि क्षेत्र में जो कोलवाशरी हैं, उसका लगातार विस्तार हो रहा है। यह पर्यावरण के लिए घातक है। इससे आम लोगों को भी नुकसान हो रहा है। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कोल वाशरियों से निकलने वाले ट्रकों की
यह गंभीर मामला
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-
पर्यावरण व सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हम लगातार व सख्त कार्रवाई करेंगे।
वजह से सड़कें खराब हो रही है। ये ट्रकें कहीं भी गांव-गांव में कोयला खाली कर रहे हैं। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही है।
कांग्रेसी विधायक उमेश पटेल ने कहा कि हमारे जिले में भी यही समस्या है। कोयले से भरी भारी वाहनों की वजह हमारे जिलों में सड़कें जर्जर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *