,*रायपुर…. असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने किया भाजपा प्रवेश…*
असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे के साथ प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी, राष्ट्रीय सचिव सौरव निर्वाणी, जिला अध्यक्ष जीतेश शर्मा, प्रदेश संयोजक प्रकाश शर्मा के साथ असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीती रात प्रधान कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ज्वाइन किया । राजीव अवस्थी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्र व प्रदेश भर में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का पर्व मनाया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र निर्माण के प्रगति पर लगातार कार्य कर रही है । वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव शाय के द्वारा छत्तीसगढ़ के उन्नति के लिए कार्य किया जा रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करते समय छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी , भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर जो भाजपा पार्टी के प्रवेश करना चाहते है ।उसके भाजपा प्रवेश के प्रदेश संयोजक अजय चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,धरशिवा विधायक अनुज शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

