मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ मे बिक्री के लिए लाई जा रही अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ मे बिक्री के लिए लाई जा रही अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बेमेतरा :- अंतरराज्यीय शराब तस्कर रामहित जैसवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 पेटी अंग्रेजी शराब समेत तस्करी में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त किया है। 14 फरवरी को थाना बेरला क्षेत्र में जैतहरि जिला अनुपपुर से जिला बेमेतरा के ग्राम आंदु के पास अतरगढी में अवैध रूप से बडी मात्रा में शराब परिवहन करते कुख्यात शराब तस्कर पकड़ा गया। आरोपित के पास से 30 पेटी मध्य प्रदेश से निर्मित अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब 1500 पौवा (कीमत करीब 1,65,000 रुपये) व परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत 2,00,000 रुपये) को जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *