अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
कलेक्टर ने किया बांगाबाड़ी (पातररास) बाईपास सड़क का निरीक्षण*गुणवत्तापूर्ण सड़क निमार्ण करने के दिए निर्देश*दंतेवाड़ा, 08 फरवरी 2024।कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बांगाबाड़ी (पातररास) से लेकर गीदम तक संचालित बाईपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी तथा ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने को कहा। इसके साथ ही ठेकेदार को बारिश से पूर्व डामरीकरण पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ने कहा कि मार्ग शुरू होने से पूर्व सभी विद्युत लाइनों को शिफ्ट किया जाए, ताकि आम लोगों को निर्बाध आवागमन की सहूलियत मिल सके। उन्होंने इस हेतु सीएसईबी के अधिकारियों को जल्द कार्य किये जाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने सड़क मार्ग में स्थित वृक्ष कटाई हेतु अनुमति के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर चतुर्वेदी ने निरीक्षण के दौरान सेतु निगम द्वारा किये जाने वाले उच्च स्तरीय पुल को बारिश से पूर्व नदी के अंदर का काम को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यों को उच्च गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दिशा में संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को सतत रूप से मॉनिटरिंग कर तकनीकी एवं गुणवत्ता के मानकों का परिपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा