महासमुंद :- सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे रामाडबरी/बम्बूडीह गांव के ग्रामीण
महासमुंद :- सरकार द्वारा लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है, बावजूद अभी भी अनेक गांव पहुंचविहीन है । ऐसा ही एक गांव है महासमुंद जिले के रामाडबरी/बम्बूडीह ग्राम पंचायत रामाडबरी/बम्बूडीह गांव में पहुंचमार्ग कच्ची होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके चलते यहां के सैकडो ग्रामीण पक्की सड़क की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच ग्रामीणों ने कलेक्टर से पक्की सड़क बनाने की मांग कलेक्टर महोदय से की है। ग्रामीणों को कलेक्टर महोदय ने आश्वासन देते हुए कहा है कि जल्द उनकी समस्यों का निराकरण किया जाएगा।
पक्की सड़क की मांग को लेकर मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा के समय मिट्टीकृत मार्ग होने तथा मार्ग पर पुल नही होने की वजह से गॉव तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही मार्ग पर पुल निर्माण की मांग की है। वर्षा के समय पानी की वजह से मार्ग कट जाते हैं, जिसे पार कर पाना मुश्किल हो जाता है। मार्ग बंद हो जाने के कारण सभी गॉव तक आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस व महतारी एक्सप्रेस नहीं पहुंच पाता। इसके कारण पैदल खाट पर स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने में परेशानी होती है।बावांकेर से रामाडबरी तक पक्की रोड बनाने के लिए लगभग 2 करोड़ 53 लाख 61 हजार रूपए कीस्वीकृति हुई है जिसे जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग महासमुंद कलेक्टर महोदय से मुलाक़ात कर की गई जल्द बनाने का मिला अस्वसन

