*भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्साह छत्तीसगढ़ में दिख रहा है, सचिन पायलट जी का अलग-अलग स्थानों के कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया*


*भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्साह छत्तीसगढ़ में दिख रहा है, सचिन पायलट जी का अलग-अलग स्थानों के कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया*
*भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होने वाले सभा के लिए वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अम्बिकापुर में सचिन पायलट जी ने बैठक ली*
*भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने सचिन पायलट के साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित रहे*
रायपुर (छत्तीसगढ़)। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी सचिन पायलट जी ने आज अम्बिकापुर में दौरा किया, जिसमें सभा स्थल एवं रूट का जायजा लिये, तत्पश्चात् बैठक आहूत की। जिस बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय, प्रभारी सचिव चन्दन यादव, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 8 फरवरी को रायगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र से होगी। अम्बिकापुर में यह न्याय यात्रा 13 फरवरी को पहुंचेगा, जहाँ विशाल जन सभा व रैली का आयोजन होना है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारत देश में काफी समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उत्साह छत्तीसगढ़ में दिख रहा है, सचिन पायलट जी का अलग-अलग स्थानों के कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *