*रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से सक्ती, सक्ती से कोरबा और कोरबा से कटघोरा के मार्गों का जायजा लिया – विकास उपाध्याय*


*भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट प्रभारी सुशांत मिश्रा कोरबा पहुँचे*
*रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से सक्ती, सक्ती से कोरबा और कोरबा से कटघोरा के मार्गों का जायजा लिया – विकास उपाध्याय*
रायपुर (छत्तीसगढ़)। ओड़िसा से छत्तीसगढ़ प्रवेश कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्ग/रूट समिति के चेयरमैन विकास उपाध्याय आज रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से सक्ती, सक्ती से कोरबा और कोरबा से कटघोरा के मार्गों का जायजा लेने कोरबा में बातचीत की। जिसके बाद मार्ग/रूट का अवलोकन कर पूरी तरह दशा और दिशा का मुआयना भी किये। कोरबा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, महामंत्री अशोक मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, सपना चौहान, सभापति श्याम सुंदर सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष सतेन्द्र वसन्त, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव उषा तिवारी, जिला सचिव मुन्ना साहू, बंटी शर्मा उपस्थित थे। एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय ने कहा हमारी टीम राहुल गांधी जी की इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी एवं इस न्याय यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश से समस्त आमजन व कांग्रेस के साथीगण सम्मिलित होने का प्रयास करेंगे। जिसके लिए उन्हें मिली जिम्मेदारी को वे पूर्ण कर्तव्य व निष्ठा से निभायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *