*निजी स्वार्थ से जुड़े लोग कर रहे भाजपा प्रवेश – तेजेन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश प्रवक्ता आप*



*निजी स्वार्थ से जुड़े लोग कर रहे भाजपा प्रवेश – तेजेन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश प्रवक्ता आप*
*रायपुर, 24 जनवरी 2024*
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तेजेन्द्र तोड़ेकर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लगातार कुछ लोगों के माध्यम से मीडिया में चलवाया जा रहा है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के आधा से ज्यादा लोग भाजपा में जॉइन कर रहे हैं, ये सिर्फ भाजपा का प्रोपेगेंडा है, रही बात कुछ लोगो के पार्टी छोड़ने की तो आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता देशभर में तेज़ी के साथ बढ़ रही है, जो कार्य दिल्ली व पंजाब में आप की सरकार कर रही है उससे खासकर भाजपा डरी हुई है इसलिए निजी लालच देकर कुछ लोगों को पार्टी में शामिल कर रही है।

जिस रास्ते पर हम चल रहे हैं वह कांटों से भरा हुआ है, इस सफ़र में बहुत सारे लोग साथ चलते हैं कुछ लोग मंज़िल तक साथ चलते हैं और कुछ लोग पीछे छूट जाते हैंआम आदमी पार्टी का देशभर में परिवार तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बहुत सारे लोग पार्टी में आते हैं, बहुत सारे लोग पार्टी छोड़कर जाते हैं, यह आना और जाना लगा रहता है।आज सवाल यह नहीं है कि कौन पार्टी में आया और कौन पार्टी छोड़कर गया।
आज सवाल ये है की हमें देश को बचाना है। हमें मोदी सरकार की तानाशाही के साथ मिलकर खड़ा होना है। जो अन्याय देश के साथ हो रहा है उस अन्याय के ख़िलाफ़ हम सबको मिलकर लड़ना है। कुछ मौका परस्त लोग जो पार्टी में कुछ पद और कुछ पाने के लालच से जुड़े थे उनकी दाल यहाँ नहीं गली वो लोग आज भाजपा में शामिल हुये हैं ऐसे लोगो के जाने से पार्टी को कुछ फर्क नहीं पड़ता प्रदेश लाखों कार्यकर्ता है जो प्रदेश की भलाई व प्रदेश में बदलाव के लिए काम कर रहे है । लोकसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश में जल्द ही संगठन में फेरबदल होगा व नये लोगो को केंद्रीय टीम जिम्मेदारी देगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *