एम्स के प्लेसमेंट कर्मचारी सेवा गारंटी के लिए आज से आंदोलन पर-सरकार ठेका प्रथा,प्लेसमेंट तत्काल बंद करें-विजय झा

एम्स के प्लेसमेंट कर्मचारी सेवा गारंटी के लिए आज से आंदोलन पर-सरकार ठेका प्रथा,प्लेसमेंट तत्काल बंद करें-विजय झा

रायपुर‌। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के पिछले 10 वर्षों से कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एम्स के डायरेक्टर के तानाशाही रवैया के कारण आंदोलन पर कूद गए हैं। आज एम्स के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कार्य बहिष्कार कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने आम आदमी पार्टी की ओर से एम्स के हड़ताली कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है। श्री झा ने आरोप लगाया है कि एम्स के डायरेक्टर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बेरोजगारी दूर करने, दो करोड़ लोगों को नौकरी देने तथा ठेका प्रथा प्लेसमेंट के दलाली को बंद करने की गारंटी दी है। क्योंकि एम्स केंद्र सरकार के अधीन है तथा उसकी व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है। ऐसी स्थिति में डायरेक्टर द्वारा लगभग 600 प्लेसमेंट कर्मचारियों जिसमें से 200 कर्मचारी विगत 10 वर्षों से अधिक समय से जन सेवा कर रहे हैं। इन्होंने करोना काल में अपने प्राणों की बाजी लगाकर जन सेवा व नेताओं की सेवा की थी। इन्हें करोना वॉरियर्स के रूप में पुरस्कार देने के बजाय सेवा समाप्त करना प्रधानमंत्री की नीतियों के विपरीत है। इसलिए तत्काल एम्स प्रबंधन प्लेसमेंट कर्मचारियों के नियमितीकरण करने हेतु चर्चा के माध्यम से आंदोलन समाप्त कर छत्तीसगढ़ की जनता को हो रही परेशानी को दूर करें। अन्यथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स के डायरेक्टर को तत्काल छत्तीसगढ़ से हटाने का निर्णय ले, अन्यथा आंदोलनकारी का समर्थन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी करेंगे। आंदोलन का समर्थन प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, गोपाल साहू, अजीम खान, वीरेंद्र पवार, संतोष कुशवाहा, के एस नायडू एम एम हैदरी, नंदन सिंह आदि ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *