राजधानी रायपुर के मंदिरों में दिखा राम लला की प्राणप्रतिष्ठा का हर्षोल्लास

राजधानी रायपुर के मंदिरों में दिखा राम लला की प्राणप्रतिष्ठा का हर्षोल्लास,


रायपुर,राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश ही नही विश्व मे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के मंदिरों में भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के ग्राम टेकारी स्थित परसूलीडीह राम कुटीर के पास सीधेश्वर हनुमान मंदिर समिति द्वारा प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई मंदिर पे रामायण एवं भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, आप को बतादें इस शोभायात्रा में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया इस आयोजन को लेकर मन्दिर समिति के अध्यक्ष पोषन साहू ने बताया कि आज सुबह से ही मंदिर में रामायण शोभायात्रा के साथ साथ भजन कीर्तन का आयोजन उसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया,जिसमे लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया वही महिलाओं ने बताया कि आज का दिन हम लोगो के लिए दीपावली का त्यौहार जैसा है,हम लोग बहुत गर्व महसूस कर रहें हैं।मंदिर समिति ने देश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *