*श्री राम जी के प्रभात फेरी मे शामिल हुए पसंमादा समाज के लोग पेश की कौमी एकता की अनूठी मिशाल*

*श्री राम जी के प्रभात फेरी मे शामिल हुए पसंमादा समाज के लोग पेश की कौमी एकता की अनूठी मिशाल*

सदियों के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद 22जनवरी को श्रो रामजन्मभूमि अयोध्या मे मर्यादा पुरषोतम प्रभु श्री राम जी के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के समाचार से ही भारत नहीं वरन पूरा विश्व रान्मोत्सव मे डूबा हुआ है भजन कीर्तन प्रभात फेरी यज्ञ अनुष्ठान के आयोजन कर प्रभु श्री राम जी के आगमन की शुभ घड़ी की प्रतीक्षा कर रहा है इसी कड़ी मे श्री राम सप्ताह मंदिर रामसागरपारा से श्री रामभक्तो द्वारा प्रतिदिन सुबह 6बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही है जिसमे जाति पंथ धर्म मजहब से ऊपर उठकर समाज के सभी धर्म पंथ संप्रदाय को मानने वाले लोग शामिल हो रहे है इसी कड़ी मे आज छत्तीसगढ़ पसमादा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा जी के नेतृत्व मे पसंमादा समाज के नागरिकगण शामिल होते हुए और प्रभु श्री राम जी के प्रभात फेरी का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन कर कौमी एकता की अनूठी मिशाल पेश कीश्री राम जी के प्रभात फेरी रामसागरपारा बढईपारा, मोमिनपारा, आज़ाद चौक अमापारा तात्यापारा होते हुए श्री राम सप्ताह मंदिर रामसागरपारा मे समाप्त हुईउक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ पसमादा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा ने कहा की हम सबका सौभाग्य और पुण्य जागृत हुए है जिसके चलते हम सभी को प्रभु श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है आज पूरा देश जाति पंथ धर्म और मजहब से ऊपर उठकर प्रभु श्री राम जी के मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा के समरोह का प्रभु श्री राम जी का उत्सव मना रहे है देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आज राम जी के आगमन के उत्साह मनाने मे मग्न है और हम सभी पसमादा समाज के लोग आप सभी के खुशियों मे शामिल है हम भी राम जी के आगमन का उत्सव मनाएंगे घरों को सजायेगे और घर घर रंगोली सजाकर और दीप मालिका सजाकर दीपोत्सव मनाएंगेश्री राम जी की प्रभात फेरी मे स्वागत मोमिनपारा किया गया प्रमुख रूप से मिशन राजा इतने शाम हैदरी मोनिश राजा हरीश साहू, , मोहन साहू, सीताराम खंडेलवाल अशोक खंडेलवाल दीपक शर्मा ऋषि साहू रवि शर्मा आयुष मानिक निषाद संतोष साहू नंदिनी चंद्रवंशी रितेश त्रिपाठी वरुण सोनी अजय खंडेलवाल अरुण खंडेलवाल मनोज शर्मा विजय साहू एवं मोहल्ला वासी सहित बड़ी संख्या मे श्रीराम भक्त शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *