गाटम से कटेकल्याण तक चलाया गया स्वच्छता अभियान एसडीएम ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट
गाटम से कटेकल्याण तक चलाया गया स्वच्छता अभियान एसडीएम ने मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण दंतेवाड़ा, 18 जनवरी 2024। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत गाटम में कटेकल्याण तक एस डीएम जयंत नाहटा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्व सहायता की महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण जन, स्कूली बच्चे एवं अधिकारी, कर्मचारी शामिल होकर गाटम से कटेकल्याण रोड में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता अभियान में जयंत नाहटा द्वारा स्वयं सड़क की साफ-सफाई की गयी। इसके अलावा नाहटा द्वारा अतिसंवेदनशील क्षेत्र ग्राम पंचायत मथाड़ी में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं वहां मजदूरों से बात कर वहां की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम पंचायत मथाडी के आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुचारू रूप से आंगनबाड़ी चलाने एवं सभी रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।
दंतेवाड़ा जिले सेअसीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *