पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 05 लाख ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर/ऐसीएम हुआ ढेर गौरव राय ( एसपी ) ,दंतेवाड़ा

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्टर
लोकेशन – दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 05 लाख ईनामी नक्सली डिप्टी कमांडर/ऐसीएम हुआ ढेर।
एंकर – थाना बारसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंगनार के जंगल में आमदई एरिया कमेटी के लगभग 10-15 वर्दीधारी माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा एवं सीआपीएफ 195वी वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेषन पर ग्राम मंगनार की ओर रवाना हुई थी। इलाके में सर्चिंग के दौरान मंगनार के जंगल/पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जबावी कार्यवाही से नक्सली जंगल/पहाड़ियों का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पष्चात घटनास्थल का सर्च करने पर घटना स्थल से
01पुरुष माओवादियों का शव, 01 नग देषी कट्टा, 03 नग राउण्ड,01 नग नक्सली वर्दी, 01 नग बैटरी, लगभग 20 मीटर लाल-काला रंग का वायर, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया।
बाइट – गौरव राय ( एसपी )
,दंतेवाड़ा ब्यूरो चीफअसीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *