*यातायात पुलिस पंडरी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन विधानसभा के पास*

*यातायात पुलिस पंडरी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन विधानसभा के पास*



भारत सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 11 से 17 जनवरी 2023 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इस पहल का उद्देश्य सभी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता का प्रचार- प्रसार करना है। एक सप्ताह के दौरान, आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी और सभी हितधारकों को सड़क पर चलते समय दूसरों की सुरक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने ले लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर पूरे देश में सड़क सुरक्षा से जुड़े हुए विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को समझने और उन्हें रोकने के उपायों से संबंधित विभिन्न जागरूकता अभियान शामिल हैं। स्कूल/कॉलेज के छात्रों, ड्राइवरों और अन्य सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम संचालित करने की योजना भी बनाई गई है।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुवे यातायात पुलिस पंडरी द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन विधानसभा के पास यातायात पुलिस पंडरी के टी आई सीधेश्वर सिंग के नेतृत्व मे ए एस आई उदयराम साहू व नरेन्द पांडे, सब्बीर खान, नरेन्द देवागन आमजन व राहगीरों को नियमों की जानकारी दे कर नियमों को पालन करने का आग्रह किया

साथ नियमवली के पम्पलेट बाटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *