लावण्या फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कंबल का वितरण किया गया

लावण्या फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरुमुख सिंह नगर बस्ती और कृष्ण नगर बस्ती में निवासरत विधवाओं और बुजुर्ग महिलाओं को कंबल का वितरण किया गया।इनके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन और बस्ती की जरूरतमंद एवं निराश्रित महिलाओं व बुजुर्गों को भी कंबल का वितरण किया गया और उपस्थित सभी बच्चों को तिल के लड्डू बांटकर मकर संक्रांति त्योहार मनाया गया।सभी बुजुर्ग महिलाओं ने लावण्या फाउंडेशन के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की।निरंतर यह कार्य इन बस्तियों और कुछ वार्डों में पिछले तीन वर्षों से किया जा रहा है जिससे अभिभूत होकर कुछ लोगों ने अपने भाव व्यक्त किए और उनके बच्चों की निरंतर उन्नति होते देखकर अभिभावकों ने संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा को बहुत सारा आशीर्वाद प्रदान किया।कंबल प्रदान करने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के अलावा मकर संक्रांति पर्व इन बस्ती में निवासरत परिवारों के साथ मानना रहता है क्योंकि इन्ही बस्तियों के बच्चे लावण्या फाउंडेशन में कला की निशुल्क प्रशिक्षण निरंतर प्राप्त कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का उन्हें एक मंच प्राप्त हुआ है जिससे उनके व्यक्तित्व में निखार आया है।कार्यक्रम में संस्था की ओर से सुरेश नागवानी,पदमा शर्मा,मनीषा सिंह,सुनीता चंसोरिया, दीप्ति दुबे,रागिनी सिंह,गरिमा व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *