0निगम जोन 8 ने रायपुरा में शासकीय भूमि पर नोटिस देने के बाद भी स्वतः नहीं हटाए गये कब्जे को हटाया, अवैध ठेले का कब्जा हटाया0 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम ने नगर पालिक निगम को प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के नेतृत्व, कार्यपालन अभियन्ता श्री अभिषेक गुप्ता, उप अभियन्ता सुश्री रूचिका मिश्रा एवं सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से स्थल निरीक्षण के दौरान जनशिकायत सही मिलने पर अभियान चलाकर महादेवघाट रायपुरा मार्ग में शनि मन्दिर के समीप अवैध रूप से कब्जा जमाकर ठेले लगाकर जनअसुविधा उत्पन्न कर रहे अवैध ठेले को हटाकर सड़क को कब्जे से मुक्त करवाया, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को तत्काल राहत मिली एवं यातायात सुविधाजनक बन गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन नगर निवेश विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया. वहीं नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुरा में शासकीय भूमि पर कब्जा स्वतः हटाने की पूर्व में नगर निगम जोन 8 द्वारा दी गयी नोटिस के बावजूद भी अब तक शासकीय भूमि से स्वतः कब्जा नहीं हटाए जाने को पाकर अभियान चलाकर कब्जा हटाया एवं रायपुरा में शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करवाकर प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।
निगम जोन 8 ने रायपुरा में शासकीय भूमि पर नोटिस देने के बाद भी स्वतः नहीं हटाए गये कब्जे को हटाया, अवैध ठेले का कब्जा हटाया

