फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी*विशेष शिविर का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी को*

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी*विशेष शिविर का आयोजन 13 एवं 14 जनवरी को* दंतेवाड़ा, 09 जनवरी 2024। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 कार्यक्रम अनुसार 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने मतदाता सूची में विलोपन कराने संशोधन एवं स्थानांतरण कराने हेतु दावा व आपत्ति प्राप्त किया जाना है। उक्त दावा व आपत्ति प्राप्त करने की अवधि के मध्य 13 जनवरी 2024 शनिवार और 14 जनवरी 2024 को रविवार को विशेष शिविर आयोजन किया जायेगा। विशेष शिविर विधियों में बी.एल.ओ/अभिहित अधिकारियों को मतदाता सूची एवं फार्म-6 (नाम जोड़ने) फार्म-7 (नाम विलोपन), फार्म-8 ( नाम, लिंग, उम्र, पता में संशोधन, स्थानांतरण)में दाव व आपत्ति संबंधी कार्य करेंगे तथा सुपरवाईजरों के द्वारा मतदान केन्द्रों में बी.एल.ओ/अभिहित अधिकारी की उपस्थिति एवं दावा व आपत्ति संबंधी कार्य का निरीक्षण करेंगे इसके अतिरिक्त शिविर में मतदाता सूची का वाचन, आम नागरिकों को निर्वाचन शपथ, नव-विवाहिताओं को सम्मानित वृद्धजनों को सम्मानित, आम नागरिकों से संकल्प पत्र, दिव्यांगजनों को विशेष शिविर में सम्मानित करेगें।
दंतेवाड़ा ब्यूरो चीफअसीम पाल कि रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *